सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधुरे शब्द

अतीत में कितना अजीब होता है, वो पल जब दोनों साथ जिए जाते हैं, तब अगर बेहद खुशनुमा हो अगर याद बन जाए तो अक्सर तकलीफ दे जाती है l वहीं बीते वक्त में की गई नादानीयाँ मुस्कराने की वज़ह बन जाती है l
पर प्रेम में बिछड़ने वालों के लिए अतीत से बुरी शायद कोई चीज़ नहीं है l
अक्सर वो यही चाहता है, काश कुछ ऐसा हो जाए जिनसे वो अपनी यादों में से उन लम्हों को निकाल दे, पर कुछ लोगों के लिए वही यादें जीने की वज़ह बन जाती है l उसने भी अपनी यादों को जीने की वज़ह बना लिया था l अतीत कभी इंसान का पीछा नहीं छोड़ता खासकर तब जब चोट गहरी लगी हो l
अक्सर ऐसा होता है, जब हम किसी के प्यार की कहानी सुनते हैं,चाहे वो फिल्म, कहानी में ही क्यों न हो l
कोई एक ऐसा किरदार अपनी जिंदगी में छाप छोड़ जाता है l
वो इंसान उस वक्त याद आता है l
मेरे लिए ये महज कहानी है, 
लेकिन इस कहानी में तुम्हारे लिए अनजान शब्द का इस्तेमाल करना बेमानी होगा l
तुम ही कहो जिस्म की बात मैं नहीं करता ये ओछी बात होगी, मैं ये कभी चाहता भी नहीं था, हमारा कोई जिस्मानी सम्बंध हो ll
तुम तो आत्मा में समा चुकी हो, मैं तुम्हें अनजान नहीं कह सकता हुँ ll
लेकिन मेरे अलावा बाकी सब से तो अंजान ही रहे, कोई नहीं जान सकता है, क्या था हम दोनों के दरमियाँ 
जैसे सदियों पहले बिछड़े साथी दोबारा मिल गए हों l
जैसे मिलना बिछड़ना पहले से तय था !! 
जैसे अनकहे प्यार का अनकही दास्तान जो उलझी रह गई, दोस्ती और प्यार के बीच 
लेकिन सालों बाद जब हमारे रास्ते टकराए न जाने कितनी यादें ताजा हो जाएंगी l
शायद ये पल आखिरी पल होगा उसकी जिंदगी का 
प्यार की परिभाषा हर किसी के लिए अलग होता है !!
लेकिन उसका प्यार ऐसा नहीं था !! 
मैं इतना दावे के साथ कह सकता हुँ, उसने प्यार का प अक्षर भी नहीं पढ़ा था l जिंदगी की कठिनाइयों ने कभी उसे प्रेम की ओर मन आकर्षित होने नहीं दिया l
 लोगों के विचारों के साथ प्रेम के एहसास बदलते रहता है !! 
ये बात अलग है, 
अगर प्यार बचपन का हो, तो उसे शायद भुला पाना नामुमकिन सा है, उसके प्रति तुम्हारा प्रेम, एहसास ख्यालात बुढ़ापे में भी कभी बदल नहीं सकता है l
भले वो जिंदगी में तुम्हें दोबारा मिले या ना मिले !! 
लेकिन एक नजर देखने की चाहत हमेशा रहती है, जब कभी परेशानी में पड़ो, एक शख्स का ख्याल हमेशा आता रहेगा l
भले ही वो इंसान तुम्हें छोड़कर किसी दुसरे का दामन थाम लिया हो l
लेकिन तुम लाख चाहो, अपने दिल को समझा नहीं पाते हो, कि अब वो किसी और की हो चुकी है l
तुम्हारे मन में हज़ारों सवाल घर कर जाता है, हर एक सवाल तुम अपने आप से पूछने लगते हो !! 
आखिर क्यों ? 
आखिर क्यों ? 
सबका अपना अपना अलग अलग मत है, लेकिन प्यार का परिभाषा सफल प्रेमियों के जोड़े से ज़्यादा एकतरफ़ा प्यार करने वाला दे सकता है l
उसके प्यार में हर वो छोटी से छोटी बात होगी, जो शायद प्रेमी कभी सोच भी नहीं सकते, इसलिए प्रेम की परिभाषा एकतरफा प्यार करने वाला दे सकता है, जो शायद दोस्ती और प्यार के बीच फंसा हो !! 
       12 दिसम्बर 2019
  ( साभार डायरी के पन्नों से ) 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लॉक लव

मोहब्बत के लिए कोई परिभाषा ली ही नहीं गयी,  क्योंकि ये हर इंसान के लिए अलग अलग होता है,  शायद आपके लिए अलग है, उसके लिए अलग है  दिल में जो एहसास है, वो वैसा ही होता है l  इस कहानी की शुरुआत है, वहीं से जहाँ से जिन्दगी की सबसे खूबसूरत दिन शुरू होते हैं l  हाँ बचपन के दिन, आज सोमवार हैं, न !! हाँ लोग कहते हैं पहला प्यार कभी नहीं भूलते, कितने साल बीत गए, लेकिन उसे अब भी याद है उसने क्या पहना था !!  आज भी जैसे हर रात सोने से पहले उसके प्रोफ़ाइल पिक्चर को देख के सोना, कि इस आशा में आज अनब्लॉक कर दी शायद !!  हाँ, मुझे पता है, जब तुम रात के 1 बजे उसे ऑनलाइन देख, कैसे छटपटाते थे l जैसे कोई शिकारी तीर से चिड़ियाँ को मारने के बाद जमीं पर छटपटाती है l  बस अंतर इतना था, तुम बिस्तर पर थे l लेकिन अंतर्मन में वेदना शायद उससे ज्‍यादा हुआ हो l  आज रात भी सोने से पहले, यही एक सवाल पूछेगा, जो पिछले कई रातों से पूछ रहा है ???? वो खुश तो है, ना !!

मेरा जीवन

मुझे अपने बचपन के बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं l मुझे याद है, मेरी माँ मुझे बैठाकर बता रही थी, कि हर चीज़ का एक राज होता है  l पहले तो उसे मैं नहीं देख पाया था, लेकिन फिर एक दिन मैंने देखा लोग अपने आस-पास के राज़ पर गौर नहीं करते, जबकि वो ठीक उनके सामने होते हैं l छुपकर ढूंढें जाने का इंतजार करते हैं, सूरज उगने से पहले कितना सन्नाटा होता है l इतनी सुबह मैं बाहर बैठता हुँ, कुछ लिखता हुँ, जैसे कहानियाँ, कविताएँ, बहुत आसान है l पता नहीं मेरे ख्याल से शायद दिन के उस समय में जब सब सो रहे होते हैं l तब मन में बहुत से अच्छे ख्याल आते हैं l ( मेरी डायरी के पन्नों से )

मुझे कुछ कहना था ?

मुझे कुछ कहना था, आपसे ?   मगर कह न सका ! सोचता रहा, समय, स्थान ओर वज़ह तलाशता रहा !  कभी आप मिले तो, चुपचाप खड़ा रहा, बेआवाज़ बोलता रहा ! कभी आप आगे बढ़ गये, कभी शब्द मेरे छोटे पड़ गये ! मैं भी अजीब हुँ, डर डर के आपसे प्यार करता रहा !! बात करने के लिए समय तलाशता रहा ! सोचा था आपसे मिलकर  पुराने दिनों की बातें फिर से करूँ !!  पुराने दिनों की याद दिलाऊं !! मगर जब आपकी आँखों में देखा तो सारे ख्वाब ढह गये !!  आप बस आईना बन कर रह गयी !!  मेरा आवेग, संवेग आपकी याद थी !!  ओर आपका युँ बेरुखीपन  हमें साथ साथ चलने न दिया  एक साथ फिर मिलने न दिया पानी तो पानी ही रहा,  हम अलग अलग द्वीप बनकर रह गये  मेरी मजबूरियाँ भी कुछ कम न थीं, लंगड़े शब्द मेरे अब बोलने में सक्षम नहीं !!  सुना है, जब जुबां साथ नहीं देती है !! आँखें बोलती है ?  बहुत पुकारा बंद आंखों से मगर  आँख खुली तो आप नहीं थे !!  आपके साये मेरे साथ हमेशा के लिए रह गए !! मुझे कुछ कहना था आपसे ?             ...