सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुरानी यादें

दिल क्यों ये मेरा शोर करे l ये गाना मेरी प्ले लिस्ट में है, लेकिन अक्सर मैं इसे सुनता नहीं हुँ, स्कीप कर देता हुँ l उस रात करीब 12 :30 बज रहे थे l. दिमाग में सब धुंधला धुंधला सा था l करीब 9 सालों से उसे जानता था, 6 महीनों से मुझे ये भी पता था, कि उसका बॉयफ्रेंड है, मेरा दिमाग मुझे ये समझा चुका था, कि वो मेरे साथ नहीं हो सकती l क्योंकि जब मैं आँखें बंद करके सोता हुँ l मुझे वो तो नजर आती है, मगर वो आँखें बंद करके सोचती है, तो उसे कोई और नजर आता है वो जो कोई ओर जो शायद बदसलूकी से पेश आता है, या ऐसे जो ढंग से बात भी नहीं करता मगर इस किसी ने उसको सबसे अपना करीबी मान रखा था l ओर ये एक मेरा बावरा सा मन था, जो मेरी कहाँ सुनने वाला था l मैंने मोबाइल उठाया ओर बड़ा सा मैसेज टाइप किया उस मैसेज में मैंने हर एक चीज बतायी उसके बारे में जो मुझे अच्छी लगती थी, उसकी बातें, उसका मुस्कुराना, उसका झल्लाना, हर एक चीज जो मुझे दीवाना कर जाती थी, उसके बारे में मैंने उसे ये भी बताया कि कैसे वो बातों ही बातों में मुझे बेखौफ डांट देती है न ओर फिर बिना कुछ कहे ही बस मनाने में लग जाती है, तो मुझे अच्छा लगता है l एक बार जो मुझे उसने बड़ा हक जताते हुए बताया था, कि सुनो तुम्हें जो भी लड़की पसंद आएगी न पहले तुम उसके बारे में मुझे बताओगे अगर मुझे वो ठीक लगेगी तो आगे जाकर बात बढ़ेगी l तो मैंने उस रात बता दिया कि यार तुम ही पसंद आ गयी हो बताओ अब मैं क्या करूँ l रात भर एक दूसरे के जो भी बातें हैं, कह देंगे l कल सुबह होते ही हम एक दूसरे को भूलने में लग जाएंगे l बस रह जाएगी तो friendship day का दिया हुआ, तुम्हारा फ्रेंडशिप बैंड खट्टी- मीठी यादों को लिए हुए l


©® नवीन किशोर महतो 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लॉक लव

मोहब्बत के लिए कोई परिभाषा ली ही नहीं गयी,  क्योंकि ये हर इंसान के लिए अलग अलग होता है,  शायद आपके लिए अलग है, उसके लिए अलग है  दिल में जो एहसास है, वो वैसा ही होता है l  इस कहानी की शुरुआत है, वहीं से जहाँ से जिन्दगी की सबसे खूबसूरत दिन शुरू होते हैं l  हाँ बचपन के दिन, आज सोमवार हैं, न !! हाँ लोग कहते हैं पहला प्यार कभी नहीं भूलते, कितने साल बीत गए, लेकिन उसे अब भी याद है उसने क्या पहना था !!  आज भी जैसे हर रात सोने से पहले उसके प्रोफ़ाइल पिक्चर को देख के सोना, कि इस आशा में आज अनब्लॉक कर दी शायद !!  हाँ, मुझे पता है, जब तुम रात के 1 बजे उसे ऑनलाइन देख, कैसे छटपटाते थे l जैसे कोई शिकारी तीर से चिड़ियाँ को मारने के बाद जमीं पर छटपटाती है l  बस अंतर इतना था, तुम बिस्तर पर थे l लेकिन अंतर्मन में वेदना शायद उससे ज्‍यादा हुआ हो l  आज रात भी सोने से पहले, यही एक सवाल पूछेगा, जो पिछले कई रातों से पूछ रहा है ???? वो खुश तो है, ना !!

मेरा जीवन

मुझे अपने बचपन के बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं l मुझे याद है, मेरी माँ मुझे बैठाकर बता रही थी, कि हर चीज़ का एक राज होता है  l पहले तो उसे मैं नहीं देख पाया था, लेकिन फिर एक दिन मैंने देखा लोग अपने आस-पास के राज़ पर गौर नहीं करते, जबकि वो ठीक उनके सामने होते हैं l छुपकर ढूंढें जाने का इंतजार करते हैं, सूरज उगने से पहले कितना सन्नाटा होता है l इतनी सुबह मैं बाहर बैठता हुँ, कुछ लिखता हुँ, जैसे कहानियाँ, कविताएँ, बहुत आसान है l पता नहीं मेरे ख्याल से शायद दिन के उस समय में जब सब सो रहे होते हैं l तब मन में बहुत से अच्छे ख्याल आते हैं l ( मेरी डायरी के पन्नों से )

मुझे कुछ कहना था ?

मुझे कुछ कहना था, आपसे ?   मगर कह न सका ! सोचता रहा, समय, स्थान ओर वज़ह तलाशता रहा !  कभी आप मिले तो, चुपचाप खड़ा रहा, बेआवाज़ बोलता रहा ! कभी आप आगे बढ़ गये, कभी शब्द मेरे छोटे पड़ गये ! मैं भी अजीब हुँ, डर डर के आपसे प्यार करता रहा !! बात करने के लिए समय तलाशता रहा ! सोचा था आपसे मिलकर  पुराने दिनों की बातें फिर से करूँ !!  पुराने दिनों की याद दिलाऊं !! मगर जब आपकी आँखों में देखा तो सारे ख्वाब ढह गये !!  आप बस आईना बन कर रह गयी !!  मेरा आवेग, संवेग आपकी याद थी !!  ओर आपका युँ बेरुखीपन  हमें साथ साथ चलने न दिया  एक साथ फिर मिलने न दिया पानी तो पानी ही रहा,  हम अलग अलग द्वीप बनकर रह गये  मेरी मजबूरियाँ भी कुछ कम न थीं, लंगड़े शब्द मेरे अब बोलने में सक्षम नहीं !!  सुना है, जब जुबां साथ नहीं देती है !! आँखें बोलती है ?  बहुत पुकारा बंद आंखों से मगर  आँख खुली तो आप नहीं थे !!  आपके साये मेरे साथ हमेशा के लिए रह गए !! मुझे कुछ कहना था आपसे ?             ...